Get App

एसजेवीएन के मुनाफे में 28.2% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एसजेवीएन का मुनाफा 28.2 फीसदी बढ़कर 270.6 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 05, 2015 पर 1:16 PM
एसजेवीएन के मुनाफे में 28.2% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एसजेवीएन का मुनाफा 28.2 फीसदी बढ़कर 270.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में एसजेवीएन का मुनाफा 211 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एसजेवीएन की आय 41.1 फीसदी बढ़कर 547 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में एसजेवीएन की आय 387.4 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एसजेवीएन का एबिटडा 320 करोड़ रुपये से बढ़कर 405 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में एसजेवीएन का ऑपरेटिंग मार्जिन 82.7 फीसदी से घटकर 74.1 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें