मोबिलिटी के साथ-साथ मौसम का भी लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आपको लिए ऑडी ने ए3 का केब्रियोलेट मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है। लेकिन इसको चलाने के लिए आपको खर्च करने होंगे करीब 45 लाख रुपए। ए3 केब्रियोलेट- टू डोर, फोर सीटर कार है। जिस ऑडी ए3 सेडान मॉडल पर ही बनाया गया है। ए3 केब्रियोलेट एक ओपन टॉप कार है और इसमें आपको रूफ फोल्ड की सुविधा मिलती है।
