केरल के इडुक्की जिले का मशहूर हिल स्टेशन मुन्नार एक बार फिर सुर्खियों में है। अभी यहां की पहाड़ियां हरियाली से लिपटी हुई हैं, लेकिन जल्द ही इनका रंग पूरी तरह बदल सकता है। पहाड़ियों पर नीलकुरिंजी के शुरुआती फूल दिखाई देने लगे हैं। अगर मौसम अनुकूल रहा तो सितंबर-अक्टूबर तक पूरी घाटियां नीले और बैंगनी रंग से ढकी नजर आएंगी। यही वजह है कि प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों में अभी से उत्साह बढ़ने लगा है।
