Get App

करुर वैश्य बैंक के मुनाफे में हल्की बढ़त

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में करुर वैश्य बैंक का मुनाफा 1.7 फीसदी बढ़कर 122 करोड़ रुपये रहा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 01, 2014 पर 2:10 PM
करुर वैश्य बैंक के मुनाफे में हल्की बढ़त

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में करुर वैश्य बैंक का मुनाफा 1.7 फीसदी बढ़कर 122 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में बैंक का मुनाफा 120 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में करुर वैश्य बैंक की ब्याज आय 2.4 फीसदी बढ़कर 340 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में बैंक की ब्याज आय 332 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही-दर-तिमाही में अप्रैल-जून में करुर वैश्य बैंक के ग्रॉस एनपीए 0.82 फीसदी से बढ़कर 1.3 फीसदी रहे। बैंक के नेट एनपीए 0.41 फीसदी से बढ़कर 0.53 फीसदी रहे। तिमाही-दर-तिमाही में अप्रैल-जून में करुर वैश्य बैंक के प्रोविजन 140 करोड़ रुपये से बढ़कर 182.5 करोड़ रुपये रहे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें