Get App

कल हो सकता है केर्न-वेदांता के मर्जर का एलान!

कल केर्न इंडिया और वेदांता की बोर्ड बैठक में वेदांता और केर्न इंडिया के मर्जर का एलान हो सकता है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 13, 2015 पर 1:27 PM
कल हो सकता है केर्न-वेदांता के मर्जर का एलान!

कल केर्न इंडिया और वेदांता की बोर्ड बैठक है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि कल वेदांता और केर्न इंडिया के मर्जर का एलान हो सकता है। माना जा रहा है कि इस विलय से वेदांता ग्रुप को करीब 37 हजार करोड़ का कर्ज घटाने में मदद मिलेगी। फिलहाल केर्न इंडिया 16.5 हजार की नकदी पर बैठी है। इस मेगा मर्जर में केर्न इंडिया ही नहीं हिंदुस्तान जिंक और बाल्को के रिवर्स मर्जर पर भी विचार किया जा सकता है।

सूत्रों के मुताबिक बोर्ड शेयर स्वैप रेश्यो पर भी विचार कर सकती है। वेदांता ने 2011 में करीब 8.45 सौ करोड़ डॉलर में केर्न इंडिया में बड़ी हिस्सेदारी खरीदारी थी। फिलहाल कई यूनिट्स के जरिए केर्न इंडिया में वेदांता की हिस्सेदारी 60 फीसदी के आसपास है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें