Get App

किंगफिशर की प्रॉपर्टी पर देनदारों की नजर

देनदारों के राडार पर कंपनी की 2 सबसे महंगी प्रॉपर्टीज मुंबई की किंगफिशर हाउस और गोवा की किंगफिशर विला हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 19, 2014 पर 1:26 PM
किंगफिशर की प्रॉपर्टी पर देनदारों की नजर

किंगफिशर के लिए दोहरा संकट शुरू हो गया है। कंपनी के देनदार अब अचल संपत्ति के जरिए अपने कर्ज की वसूली करने में जुट गए हैं। देनदारों के राडार पर कंपनी की दो सबसे महंगी प्रॉपर्टीज मुंबई की किंगफिशर हाउस और गोवा की किंगफिशर विला हैं। बॉम्बे हाउस को बचाने के लिए किंगफिशर ने सुप्रीम कोर्ट में देनदारों को रोकने की अपील की थी। हालांकि किंगफिशर को तगड़ा झटका देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि देनदार चाहें तो कंपनी की प्रॉपर्टी बेच सकते हैं

सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर विचार करने के लिए किंगफिशर को रविवार तक का वक्त भी दिया है। वहीं दूसरी ओर, गोवा विला के मामले पर कंपनी को दोहरा झटका लगा है क्योंकि बॉम्बे हाईकोर्ट के गोवा बेंच ने देनदारों को करीब 150 करोड़ रुपये की इस प्रॉपर्टी को बेचने के लिए हरी झंडी दे दी है।

मुंबई का किंगफिशर हाउस जिसकी कीमत 300 करोड़ रुपये है और गोवा का किंगफिशर विला जिसकी कीमत 100 करोड़ रुपये है अब इस पर देनदारों की नजर पड़ गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें