Get App

केनरा बैंकः मुनाफा 2%, ब्याज आय 22% बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में केनरा बैंक का मुनाफा 2 फीसदी बढ़कर 807 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 21, 2014 पर 1:53 PM
केनरा बैंकः मुनाफा 2%, ब्याज आय 22% बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में केनरा बैंक का मुनाफा 2 फीसदी बढ़कर 807 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में केनरा बैंक का मुनाफा 792.1 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में केनरा बैंक की ब्याज आय 22 फीसदी बढ़कर 2429 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में केनरा बैंक की ब्याज आय 1991 करोड़ रुपये रही थी।

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में केनरा बैंक का ग्रॉस एनपीए 2.67 फीसदी हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में केनरा बैंक का ग्रॉस एनपीए 2.49 फीसदी रहा था। तिमाही दर तिमाही आधार पर वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में केनरा बैंक का ग्रॉस एनपीए 7570 करोड़ रुपये से बढ़कर 8159 करोड़ रुपये हो गया है।

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में केनरा बैंक का नेट एनपीए 2.03 फीसदी हो गया है। इससे पिछली तिमाही में केनरा बैंक का नेट एनपीए 1.98 फीसदी रहा था। तिमाही दर तिमाही आधार पर वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में केनरा बैंक का नेट एनपीए 5965 करोड़ रुपये से बढ़कर 6150 करोड़ रुपये हो गया है।

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में केनरा बैंक ने 788 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की है। इससे पिछली तिमाही में केनरा बैंक ने 1091 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंज की थी।

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में केनरा बैंक का कैपिटल एडुकेसी रेश्यो (बेसल 3) 10.23 फीसदी हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में केनरा बैंक का कैपिटल एडुकेसी रेश्यो (बेसल 3) 10.63 फीसदी रहा था।

30 जून 2014 तक केनरा बैंक का प्रोविजन कवरेज रेश्यो 60.10 फीसदी था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें