Get App

कैरेटलेन ज्वैलरी का मोबाइल ऐप लॉन्च

ऑनलाइन ज्वेलरी स्टोर कैरेटलेन ने कल अपने मोबाइल ऐप का ऑफिशियल लॉन्च किया।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 21, 2015 पर 9:43 AM
कैरेटलेन ज्वैलरी का मोबाइल ऐप लॉन्च

ऑनलाइन ज्वेलरी स्टोर कैरेटलेन ने कल अपने मोबाइल ऐप का ऑफिशियल लॉन्च किया। इस ऐप का खास फीचर है कि आप इसके जरिये अपने चेहरे की रिकॉर्डिंग कर ये देख सकते है कि कोई ज्वेलरी आप पर कैसी लग रही है, वो भी 3डी इमेज के साथ। 6 साल पहले शुरू हुई कैरेटलेन देश की सबसे बड़ी ऑनलाइन ज्वेलरी स्टोर है। हालांकि कंपनी के फिजिकल स्टोर्स भी हैं, जो फिलहाल देश के 10 शहरों में मौजूद हैं। कैरेटलेन की आने वाले 12 महीनों में 30 और स्टोर खोलने की तैयारी है। एक हफ्ते पहले कैरेटलेन ने अपने ऐप का सॉफ्ट लॉन्च किया था, जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें