Get App

PPF Account Loan Rules: पीपीएफ खाते पर कैसे मिलता है सबसे सस्ता पर्सनल लोन? जानें इंट्रेस्ट रेट और इसके नियम

पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) को मुख्य रूप से लंबी अवधि में बड़ी संपत्ति बनाने के लिए जाना जाता है। लंबी समयावधि, टैक्स लाभ और सरकारी गारंटी की वजह से पीपीएफ निवेश को एक सुरक्षित और दीर्घकालिक निवेश माना जाता है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jul 14, 2026 पर 1:02 PM
PPF Account Loan Rules: पीपीएफ खाते पर कैसे मिलता है सबसे सस्ता पर्सनल लोन? जानें इंट्रेस्ट रेट और इसके नियम
PPF खाते पर मिल सकता है सस्ता लोन!

PPF Account Loan Rules Interest Rate: पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) को मुख्य रूप से लंबी अवधि में बड़ी संपत्ति बनाने के लिए जाना जाता है। लंबी समयावधि, टैक्स लाभ और सरकारी गारंटी की वजह से पीपीएफ निवेश को एक सुरक्षित और दीर्घकालिक निवेश माना जाता है। हालांकि कई पीपीएफ निवेशक एक बेहद महत्वपूर्ण विकल्प को नजरअंदाज कर देते हैं। वह है पीपीएफ बैलेंस के बदले लोन की सुविधा।

अगर आपको अचानक पैसों की जरूरत पड़ती है तो आपको अपने निवेश को बीच में ही तोड़ने या बाजार से कोई दूसरा महंगा कर्ज लेने की आवश्यकता नहीं है। कुछ तय शर्तों के अधीन अपने पीपीएफ खाते पर लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि पीपीएफ खाते पर मिलने वाले इस सबसे सस्ते लोन के नियम और ब्याज दरें क्या हैं।

पीपीएफ खाते पर कब मिल सकता है लोन?

यह ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि पीपीएफ खाता खोलने के तुरंत बाद लोन की सुविधा उपलब्ध नहीं होती है। नियमों के मुताबिक लोन लेने की यह सुविधा खाता खोलने की तारीख से तीसरे वित्तीय वर्ष से शुरू होती है और छठे वित्तीय वर्ष की शुरुआत में समाप्त हो जाती है। इस तय समयावधि के बीत जाने के बाद खाते पर लोन की सुविधा नहीं ली जा सकती है। इसकी जगह पर खाताधारक कुछ विशिष्ट शर्तों के तहत अपने खाते से आंशिक निकासी के लिए पात्र हो जाते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें