ONGC Q2 Results: सरकारी कंपनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) ने गुरुवार, 5 नवंबर को वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का नेट प्रॉफिट तिमाही आधार पर 9.1% गिरकर ₹15,489 करोड़ रहा। पिछली तिमाही में यह ₹17,034 करोड़ था। वहीं, कंपनी ने शेयरधारकों के लिए ₹8 प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है।
