Get App

Gold Silver Prices Today: धनतेरस से पहले सोने ने दिया झटका, दिल्ली में 2,200 रुपये चढ़ी कीमत

सोना 2,200 रुपये चढ़कर 1,48,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 6 नवंबर यानी शुक्रवार को धनेतरस है। धनतेरस पर सोना और चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। धनतेरस से पहले चांदी की कीमतों में भी उछाल आया

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Nov 05, 2026 पर 8:31 PM
Gold Silver Prices Today: धनतेरस से पहले सोने ने दिया झटका, दिल्ली में 2,200 रुपये चढ़ी कीमत
चांदी 1,500 रुपये चढ़कर 1,94,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

दिल्ली में लगातार दूसरे दिन सोने में तेजी आई। 5 नवंबर को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 2,200 रुपये चढ़कर 1,48,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 6 नवंबर यानी शुक्रवार को धनेतरस है। धनतेरस पर सोना और चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। ट्रेडर्स का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेत और ज्वेलर्स की अच्छी मांग से गुरुवार को सोने में तेजी आई।

चांदी में 1500 रुपये का उछाल

चांदी में भी लगातार दूसरे दिन तेजी दिखी। यह 1,500 रुपये चढ़कर 1,94,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। ट्रेडर्स का कहना है कि त्योहारों से पहले सोने और चांदी की खरीदारी में लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है। शुक्रवार को धनतेरस है। रविवार को दिवाली है। इन दोनों ही मौकों पर सोना और चांदी खरीदना शुभ माना जाता है।

पिछले साल धनतेरस पर सोने का भाव 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें