Silver Price Today: पिछले हफ्ते 6% टूटने के बाद चांदी आज और भी हुई सस्ती, जानें आज आपके शहर में क्या है रेट

Silver Price Today:पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर तेल, गैस के साथ ही चांदी की कीमतों पर भी दिख रहा है। आज बाजार ओपन होने से पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज सुबह तक 0.14% गिरकर यानी 299 रुपये लुढ़ककर 217419 रुपये प्रति किलो हो गया

अपडेटेड Jul 14, 2026 पर 9:07 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज सुबह तक 0.14% गिरकर यानी 299 रुपये लुढ़ककर 217419 रुपये प्रति किलो हो गया

Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में दोहरी मार पड़ रही है। हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार , 14 जुलाई को चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर तेल, गैस के साथ ही चांदी की कीमतों पर भी दिख रहा है। आज बाजार ओपन होने से पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज सुबह तक 0.14% गिरकर यानी 299 रुपये लुढ़ककर 217419 रुपये प्रति किलो हो गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,17,718 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

ऐसे में अगर आप चांदी के गहने में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो खरीदारी से पहले अपने शहर में चल रहे ताजा रेट जरूर चेक कर लें।

शहर 10 ग्राम चांदी का भाव 100 ग्राम चांदी का भाव 1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली ₹2350 ₹23500 ₹235000
मुंबई ₹2350 ₹23500 ₹235000
कोलकाता ₹2350 ₹23500 ₹235000
चेन्नई ₹2400 ₹24000 ₹240000
पटना ₹2350 ₹23500 ₹235000
अयोध्या ₹2350 ₹23500 ₹235000
लखनऊ ₹2350 ₹23,500 ₹2,35,000
कानपुर ₹2350 ₹23,500 ₹2,35,000
मेरठ ₹2350 ₹23500 ₹235000
गाजियाबाद ₹2350 ₹23500 ₹235000
नोएडा ₹2350 ₹23500 ₹235000
गुरुग्राम ₹2350 ₹23500 ₹235000
चंडीगढ़ ₹2350 ₹23500 ₹235000
जयपुर ₹2350 ₹23500 ₹235000
लुधियाना ₹2350 ₹23500 ₹235000
गुवाहाटी ₹2350 ₹23500 ₹235000
इंदौर ₹2350 ₹23500 ₹235000

सोमवार को कैसा रहा था भाव


पश्चिम एशिया में अनिश्चितता बने रहने के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी की कीमत भी 2,000 रुपये फिसल गई। स्थानीय बाजार के जानकारों के अनुसार, चांदी की कीमत भी 2,000 रुपये घटकर 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। पिछले सत्र में चांदी का भाव 2,37,000 रुपये प्रति किलोग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर चांदी की कीमत 2.32 प्रतिशत घटकर 58.47 डॉलर प्रति औंस रह गई।

वायदा बाजार की चाल

सोमवार को चांदी का वायदा भाव 3,783 रुपये गिरकर 2.18 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 3,783 रुपये यानी 1.7 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,18,881 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। पिछले सप्ताह चांदी 14,746 रुपये या 6.2 प्रतिशत टूटकर 2.22 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, न्यूयॉर्क में सितंबर डिलीवरी वाले कॉमेक्स चांदी वायदा 1.68 डॉलर या 3 प्रतिशत टूटकर 58.47 डॉलर प्रति औंस रह गई।

चांदी के दाम क्यों हो रहे कम?

चांदी की कीमतों में गिरावट की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई कमजोरी को माना जा रहा है। वैश्विक आर्थिक स्थिति में सुधार की उम्मीद और दुनिया भर में तनाव कम होने से निवेशकों का रुझान सोने-चांदी जैसे सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर थोड़ा कम हुआ है। इसके अलावा, डॉलर में मजबूती और मुनाफावसूली की वजह से भी चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

Gold Price Today: कच्चे तेल के उबाल में फिसला गोल्ड, चांदी हुई सस्ती, चेक करें लेटेस्ट भाव

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।