Get App

कॉग्निजेंट ने भी जताई चिंता, घाटे की आशंका

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी छमाही में आईटी कंपनी कॉग्निजेंट ने घाटे की आशंका जताई है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 03, 2015 पर 8:01 AM
कॉग्निजेंट ने भी जताई चिंता, घाटे की आशंका

आईटी कंपनियों को घाटे की चिंता सताने लगी है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी छमाही में आईटी कंपनी कॉग्निजेंट ने घाटे की आशंका जताई है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी छमाही में कॉग्निजेंट ने 10 करोड़ डॉलर के नुकसान की आशंका जताई है। इसके साथ ही वित्त वर्ष 2015 में कॉग्निजेंट ने रेवेन्यू 1224 करोड़ डॉलर रहने का अनुमान जताया है। वहीं वित्त वर्ष 2015 में नॉन-जीएएपी ईपीएस 2.93 डॉलर रहने का अनुमान जताया है।

आपको बता दें कि इससे पहले परसिस्टेंट सिस्टम और टेक महिंद्रा पहले ही घाटे की चिंता जाहिर कर चुके हैं। हालांकि कॉग्निजेंट ने वित्त वर्ष 2015 के लिए दिए गए 12 फीसदी के गाइडेंस को बरकरार रखा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें