Get App

कॉग्निजेंट: 10 अरब डॉलर क्लब में शामिल

आईटी कंपनी कॉग्नीजेंट के तिमाही नतीजे अनुमान से अच्छे रहे हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 05, 2015 पर 11:28 AM
कॉग्निजेंट: 10 अरब डॉलर क्लब में शामिल

आईटी कंपनी कॉग्नीजेंट के तिमाही नतीजे अनुमान से अच्छे रहे हैं। दिसंबर तिमाही में तिमाही आधार पर कंपनी का रेवेन्यू 6 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 274 करोड़ डॉलर रहा। हालांकि इस दौरान कंपनी की इनकम 2 फीसदी से ज्यादा बढ़कर करीब 36 करोड़ डॉलर रहा। वित्त वर्ष 2015 में कॉग्नीजेंट ने रेवेन्यू में 19 फीसदी की बढ़ोतरी का अनुमान जताया है। वहीं दिसंबर तिमाही में कंपनी को करीब 7 लाख डॉलर का फॉरेक्स घाटा उठाना पड़ा है।

अच्छे नतीजों से कॉग्नीजेंट के एडीआर में करीब 5 फीसदी की तेजी है। दिसंबर तिमाही के नतीजों के बाद कॉग्नीजेंट अब टीसीएस के बाद 10 अरब डॉलर के रेवेन्यू क्लब में हुई शामिल हो गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें