Get App

कोल्ते-पाटिल डेवलपर्स के मुनाफे में 4% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में कोल्ते-पाटिल डेवलपर्स का मुनाफा 4 फीसदी बढ़कर 13.2 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 05, 2015 पर 2:49 PM
कोल्ते-पाटिल डेवलपर्स के मुनाफे में 4% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में कोल्ते-पाटिल डेवलपर्स का मुनाफा 4 फीसदी बढ़कर 13.2 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में कोल्ते-पाटिल डेवलपर्स का मुनाफा 12.7 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में कोल्ते-पाटिल डेवलपर्स की आय 1.9 फीसदी घटकर 155 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में कोल्ते-पाटिल डेवलपर्स की आय 158 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में कोल्ते-पाटिल डेवलपर्स का एबिटडा 41.8 करोड़ रुपये से घटकर 40.8 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में कोल्ते-पाटिल डेवलपर्स का एबिटडा मार्जिन 26.5 फीसदी से घटकर 26.3 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें