Get App

क्लीन इंडिया को टीसीएस का सपोर्ट

टीसीएस ने देश के 1000 स्कूलों में शौचालय बनवाने के लिए 100 करोड़ रुपये देने का फैसला किया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 18, 2014 पर 4:42 PM
क्लीन इंडिया को टीसीएस का सपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के क्लीन इंडिया मुहिम में देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस भी साथ आ गई है। टीसीएस ने देश के 1000 स्कूलों में शौचालय बनवाने के लिए 100 करोड़ रुपये देने का फैसला किया है। ये शौचालय लड़कियों के लिए होंगे।

टीसीएस के एमडी और सीईओ एन चंद्रशेखरन ने इसका एलान किया। उन्होंने भरोसा जताया है कि स्कूलों में शौचालय की अच्छी व्यवस्था से लड़कियों की शिक्षा का स्तर भी बढ़ेगा। साथ ही ये कदम देश के विकास में भी सहायक होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें