गूगल ने स्मार्टफोन सर्च का नया फॉर्मूला खोज निकाला है। मोबाइल फोन से बढ़ते ट्रैफिक को भांपते हुए सर्च इंजन किंग गूगल स्मार्टफोन सर्च में अब ऐसी वेबसाइट को पुश करेगा जो मोबाइल फ्रैंडली हैं। यानि अब अगर आप अपने स्मार्टफोन में कोई चीज सर्च करेंगे तो गूगल सर्च इंजन उन्हीं वेबसाइट्स को टॉप पर दिखाएगा जो मोबाइल फ्रेंडली होंगी। जो वेबसाइट्स मोबाइल फ्रेंडली नहीं होंगी, वो सर्च रिजल्ट्स में ऊपर नहीं दिखाई देंगी। टॉप पोजीशन पर आने वाली वेबसाइट्स को ज्यादा विजिटर्स मिलेंगे और इससे वे ज्यादा पैसा कमा पाएंगी। गूगल का ये नया फॉर्मूला डेस्कटॉप और लैपटॉप पर लागू नहीं होगा।
