Get App

Varanasi Highway Projects: वाराणसी में 25500 करोड़ के 2 बड़े हाईवे प्रोजेक्ट्स मंजूर, NH-19 और NH-31 दोनों से रिंग रोड होगा कनेक्ट

Varanasi Highway Projects: केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार 15 जुलाई को वाराणसी के लिए लगभग 25500 करोड़ रुपये की कुल निवेश वाली दो बड़ी हाईवे परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) की बैठक में इन दोनों कॉरिडोर के निर्माण पर मुहर लगाई गई

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jul 15, 2026 पर 4:17 PM
Varanasi Highway Projects: वाराणसी में 25500 करोड़ के 2 बड़े हाईवे प्रोजेक्ट्स मंजूर, NH-19 और NH-31 दोनों से रिंग रोड होगा कनेक्ट
Varanasi Highway Projects: आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) की बैठक में इन दोनों कॉरिडोर के निर्माण पर मुहर लगाई गई

Varanasi Highway Projects: उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी को जाम से मुक्ति दिलाने और वहां के रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर को वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए केंद्र सरकार ने एक बेहद बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को वाराणसी के लिए लगभग 25,500 करोड़ रुपये की कुल निवेश वाली दो बड़ी हाईवे परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) की बैठक में इन दोनों कॉरिडोर के निर्माण पर मुहर लगाई गई। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया को कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए इन महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स का ब्योरा साझा किया।

पहला प्रोजेक्ट: NH-31 और वाराणसी रिंग रोड लिंक (वरुणा नदी के किनारे)

कैबिनेट ने वाराणसी शहर में ट्रैफिक के दबाव को कम करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजमार्ग-31 और वाराणसी रिंग रोड को जोड़ने वाले एक नए लिंक के विकास को मंजूरी दी है। यह लिंक रोड 43.218 किलोमीटर लंबा होगा और वरुणा नदी के किनारे-किनारे विकसित किया जाएगा। यह मुख्य रूप से एक 6/4-लेन का एलिवेटेड कॉरिडोर होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें