भले ही प्रॉपर्टी मार्केट में मंदी चल रही हो लेकिन रियल एस्टेट डेवलपर्स होम बायर्स को लुभाने के लिए नए-नए लॉन्च कर रहे हैं। कल मुंबई के विक्रोली में गोदरेज प्रॉपर्टीज ने अपना फ्लैगशिप प्रोजेक्ट लॉन्च किया। द ट्रीज नाम का ये प्रोजेक्ट 34 एकड़ में बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में 1 बेडरूम से लेकर 4 बेडरूम के फ्लैट और पेंट हाउस बनाए जाएंगे, जिनकी कीमत 1.6 करोड़ रुपये से लेकर करीब 8 करोड़ रुपये तक होगी। द ट्रीज में ऑफिसेज, 5 स्टार होटल्स होंगे। द ट्रीज के तहत खरीदारों को 2019 तक पजेशन मिलने की उम्मीद है।