वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में चंबल फर्टिलाइजर्स को 163.3 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में चंबल फर्टिलाइजर्स को 144.7 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में चंबल फर्टिलाइजर्स को 296.2 करोड़ रुपये का अतिरिक्त घाटा हुआ है।
वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में चंबल फर्टिलाइजर्स की आय मामूली बढ़कर 2835 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में चंबल फर्टिलाइजर्स की आय 2824.6 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में चंबल फर्टिलाइजर्स का एबिटडा 229 करोड़ रुपये से बढ़कर 246 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में चंबल फर्टिलाइजर्स का एबिटडा मार्जिन 8.1 फीसदी से बढ़कर 8.7 फीसदी रहा है।