जीवीके की अपने एयरपोर्ट कारोबार में हिस्सेदारी बेचने की योजना है। सूत्रों से मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक जीवीके की अपने एयरपोर्ट कारोबार में हिस्सा बेचने के लिए प्राइवेट इक्विटी कंपनियों से बातचीत चल रही है।

सूत्रों का कहना है कि केकेआर और जीए जैसी प्राइवेट इक्विटी कंपनियों ने जीवीके के एयरपोर्ट कारोबार में हिस्सा खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। माना जा रहा है कि जीवीके की ओर से पीई कंपनियों को हिस्सा बेचकर 40 करोड़ डॉलर की पूंजी जुटाई सकती है।
वहीं सूत्रों की मानें तो जीवीके की एयरपोर्ट कारोबार को 2015 के मध्य तक बाजार में लिस्ट करने की कोई योजना नहीं है। नवी मुंबई एयरपोर्ट की तस्वीर साफ होने के बाद ही जीवीके अपने एयरपोर्ट कारोबार के आईपीओ पर फैसला ले सकता है। जीवीके ने हिस्सेदारी बेचने और आईपीओ की योजना के लिए 2 बैंकों को नियुक्त किया है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।