Get App

जुलाई में अशोक लेलैंड की बिक्री 40.2% बढ़ी

जुलाई में अशोक लेलैंड ने कुल 11,022 गाड़ियां बेची हैं। पिछले साल जुलाई महीने में अशोक लेलैंड ने 7861 गाड़ियां बेची थी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 01, 2015 पर 3:24 PM
जुलाई में अशोक लेलैंड की बिक्री 40.2% बढ़ी

जुलाई महीने में अशोक लेलैंड की बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर जुलाई में अशोक लेलैंड की बिक्री में 40.2 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। जुलाई में अशोक लेलैंड ने कुल 11,022 गाड़ियां बेची हैं। वहीं पिछले साल जुलाई महीने में अशोक लेलैंड ने 7861 गाड़ियां बेची थी।

साल दर साल आधार पर जुलाई महीने में अशोक लेलैंड की लाइट कमर्शियल व्हीकल की बिक्री 2111 यूनिट से 5 फीसदी बढ़कर 2219 यूनिट रही है। सालाना आधार पर जुलाई महीने में अशोक लेलैंड की मीडियम एंड हैवी कमर्शियल व्हीकल की बिक्री 5750 यूनिट से 53 फीसदी बढ़कर 8803 यूनिट रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें