Get App

जून में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री 6% घटी

इस साल जून महीने में एमएंडएम ने कुल 36134 गाड़ियां बेची हैं, वहीं पिछले जून में कुल 38466 गाड़ियां बेची थी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 01, 2015 पर 3:57 PM
जून में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री 6% घटी

जून महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। साल दर साल आधार पर जून महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री 6 फीसदी घटी है। इस साल जून महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कुल 36134 गाड़ियां बेची हैं। वहीं पिछले साल जून महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कुल 38466 गाड़ियां बेची थी।

हालांकि साल दर साल आधार पर जून महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा का एक्सपोर्ट 2014 यूनिट से 42 फीसदी बढ़कर 2852 यूनिट रहा। लेकिन सालाना आधार पर जून महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा की घरेलू बिक्री 36452 यूनिट से 9 फीसदी घटकर 33282 यूनिट रही। सालाना आधार पर जून महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा की पैसेंजर व्हीकल बिक्री 18635 यूनिट से घटकर 15880 यूनिट रही।

सालाना आधार पर जून महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा की ट्रैक्टर बिक्री 29884 यूनिट से 16 फीसदी घटकर 25090 यूनिट रही। सालाना आधार पर जून महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा की घरेलू बाजार में ट्रैक्टर बिक्री 28893 यूनिट से 17 फीसदी घटकर 23899 यूनिट रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें