Get App

जेएसडब्ल्यू एनर्जी के मुनाफे, आय में गिरावट

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में जेएसडब्ल्यू एनर्जी का मुनाफा 14.8 फीसदी घटकर 277.4 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 22, 2015 पर 2:33 PM
जेएसडब्ल्यू एनर्जी के मुनाफे, आय में गिरावट

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में जेएसडब्ल्यू एनर्जी का मुनाफा 14.8 फीसदी घटकर 277.4 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में जेएसडब्ल्यू एनर्जी का मुनाफा 325.5 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में जेएसडब्ल्यू एनर्जी की आय 17.6 फीसदी घटकर 2107 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में जेएसडब्ल्यू एनर्जी की आय 2558.3 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में जेएसडब्ल्यू एनर्जी का एबिटडा 906 करोड़ रुपये से घटकर 817 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में जेएसडब्ल्यू एनर्जी का एबिटडा मार्जिन 35.4 फीसदी से बढ़कर 38.8 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें