Get App

जेके लक्ष्मी सीमेंट का मुनाफा 2.5 गुना बढ़ा

पहली तिमाही में जेके लक्ष्मी सीमेंट का मुनाफा 2.5 गुना से ज्यादा बढ़कर 40.4 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 25, 2014 पर 6:11 PM
जेके लक्ष्मी सीमेंट का मुनाफा 2.5 गुना बढ़ा

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में जेके लक्ष्मी सीमेंट का मुनाफा 2.5 गुना से ज्यादा बढ़कर 40.4 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में जेके लक्ष्मी सीमेंट का मुनाफा 15.7 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में जेके लक्ष्मी सीमेंट की आय 31.4 फीसदी बढ़कर 600.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में जेके लक्ष्मी सीमेंट की आय 456.9 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में जेके लक्ष्मी सीमेंट का ऑपरेटिंग मुनाफा 70 करोड़ रुपये से बढ़कर 113 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर पहली तिमाही में जेके लक्ष्मी सीमेंट का ऑपरेटिंग मार्जिन 15.4 फीसदी से बढ़कर 18.9 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें