Get App

जेट-एतिहाद की महासेल, 50% तक छूट

जेट एयरवेज-एतिहाद की महासेल में टिकटों पर 20-50 फीसदी की भारी छूट दी रही है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 25, 2014 पर 7:57 AM
जेट-एतिहाद की महासेल, 50% तक छूट

सस्ते हावई किराए की जंग में अब जेट एयरवेज-एतिहाद भी कूद गई है। जेट एयरवेज-एतिहाद की आज से महासेल शुरू हो रही है, जिसमें एयरलाइन टिकटों पर 20-50 फीसदी की भारी छूट दी रही है। ये छूट इकोनॉमी और प्रीमियम दोनों तरह की टिकटों पर मिल रही है। इस छूट का फायदा उठाने के लिए आपको आज, कल और परसों यानि 3 तीन दिनों में जेट एयरवेज-एतिहाद की टिकटें बुक करानी होंगी। सस्ती टिकट से आप घरेलू रूट पर 1 सितंबर से अगले साल जून तक सफर कर पाएंगे। अंतर्राष्ट्रीय रूट पर सस्ता हवाई सफर 1 सितंबर से 30 नवंबर तक हो पाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें