जेट एयरवेज ने पायलटों के बकाया वेतन चुकाने के लिए और समय मांगा है। आज जेट एयरवेज मैनेंजमेंट की पायलट प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक थी। सूत्रों के मुताबिक एयरलाइंस पायलटों के बकाया वेतन चुकाने के लिए जल्द ही एक प्लान तैयार करेगी। बैठक में जेट मैनेजमेंट ने पायलटों को आश्वासन दिया है कि वो किस्तों में उनके पैसे चुकाएगी। जेट एयरवेज पर पायलटों का करीब 100 करोड़ रुपए का वेतन बकाया है।
