वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में टाटा मोटर्स का मुनाफा 57.2 फीसदी घटकर 2236.4 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में टाटा मोटर्स का मुनाफा 5231 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में टाटा मोटर्स की आय 9 फीसदी बढ़कर 67056.1 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में टाटा मोटर्स की आय 61510.2 करोड़ रुपये रही थी। सालाना आधार पर पहली तिमाही में टाटा मोटर्स की अन्य आय 224.1 करोड़ रुपये से घटकर 173.6 करोड़ रुपये रही है।
