माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि वह करीब 4,800 एंप्लॉयीज की छंटनी कर रही है। यह दुनियाभर में कंपनी के कुल एंप्लॉयीज की कुल संख्या का करीब 2.1 फीसदी है। यह कंपनी के रीस्ट्रक्चरिंग प्लान का हिस्सा है। कंपनी बिजनेस की बदलती प्राथमिकताओं के हिसाब से अपने एंप्लॉयीज की संख्या में बदलाव कर रही है। कंपनी के इस कदम का बड़ा असर उसके एक्सबॉक्स गेमिंग डिवीजन पर पड़ेगा। इस डिवीजन में 3,200 लोगों की नौकरियां खत्म हो जाएंगी। इनमें से 1,600 की नौकरी तुरंत चली जाएगी।
