Get App

टाटा मोटर्स को 430 करोड़ रु का घाटा

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में टाटा मोटर्स को 430 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 06, 2015 पर 4:00 PM
टाटा मोटर्स को 430 करोड़ रु का घाटा

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में टाटा मोटर्स को 430 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में टाटा मोटर्स को 3,291 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में टाटा मोटर्स की आय 1.2 फीसदी बढ़कर 61,318  करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में टाटा मोटर्स की आय 60,564 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर दूसरी तिमाही में टाटा मोटर्स का एबिटडा 9,569 करोड़ रुपये से घटकर 6,881 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में टाटा मोटर्स का एबिटडा मार्जिन 15.8 फीसदी से घटकर 11.2 फीसदी रहा है।

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में टाटा मोटर्स को 114 करोड़ रुपये का फॉरेक्स घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में टाटा मोटर्स को 26.5 करोड़ रुपये का फॉरेक्स मुनाफा हुआ था। दूसरी तिमाही में टाटा मोटर्स को 2493 करोड़ रुपये का एकमुश्त घाटा हुआ है।

सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी जेएलआर की आय 480.8 करोड़ पाऊंड से बढ़कर 483.1 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में जेएलआर का एबिटडा 93.3 करोड़ पाऊंड से घटकर 58.9 करोड़ पाऊंड रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें