टाटा स्टारबक्स की सीईओ अवनि दावड़ा ने इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह सुमी घोष ने ली है। अवनि दावड़ा 3 साल पहले भारत में स्टारबक्स की शुरूआत से ही कंपनी से जुड़ी हुई थीं। कंपनी की ओर से कहा गया है कि ट्रांजिशन के दौरान दावड़ा कंपनी की नई सीईओ सुमी घोष की मदद करेंगी।
