टाटा स्टील के लिए राहत की खबर है। टाटा स्टील यूके की कर्मचारी यूनियनों ने 22 जून से प्रस्तावित हड़ताल वापस ले ली है। टाटा स्टील द्वारा पेंशन विवाद सुलझाने के लिए नई पेशकश करने के बाद यूनियनों ने हड़ताल वापस ली है। नई पेशकश में कंपनी ने यूनियनों की सभी मांगों पर विचार का भरोसा दिया है। इससे पहले कंपनी ने आर्बिट्रेशन के लिए स्वतंत्र एजेंसी एसीएएस को नियुक्त किया था। यूनियनों का कहना है कि वे कंपनी के नए प्रस्ताव पर विचार कर रही हैं और इस मामले में एसीएएस को मध्यस्थ बनाना काफी पॉजिटिव है।
