Get App

टीवीएस मोटर के मुनाफे में 31.1% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में टीवीएस मोटर का मुनाफा 31.1 फीसदी बढ़कर 90.2 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 03, 2015 पर 3:15 PM
टीवीएस मोटर के मुनाफे में 31.1% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में टीवीएस मोटर का मुनाफा 31.1 फीसदी बढ़कर 90.2 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में टीवीएस मोटर का मुनाफा 68.8 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में टीवीएस मोटर की आय 29 फीसदी बढ़कर 2653 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में टीवीएस मोटर की आय 2057.6 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर तीसरी तिमाही में टीवीएस मोटर का एबिटडा 123 करोड़ रुपये से बढ़कर 160 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में टीवीएस मोटर का ऑपरेटिंग मार्जिन 6 फीसदी पर सपाट रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें