Get App

टीवीएस मोटर: बिक्री मामूली बढ़ी, एक्सपोर्ट घटा

नवंबर महीने में टीवीएस मोटर की बिक्री की रफ्तार सुस्त रही है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 01, 2015 पर 6:24 PM
टीवीएस मोटर: बिक्री मामूली बढ़ी, एक्सपोर्ट घटा

नवंबर महीने में टीवीएस मोटर की बिक्री की रफ्तार सुस्त रही है। साल दर साल आधार पर नवंबर महीने में टीवीएस मोटर की बिक्री सिर्फ 2.3 फीसदी बढ़ी है। नवंबर महीने में टीवीएस मोटर ने कुल 2.25 लाख गाड़ियां बेची हैं। पिछले साल नवंबर महीने में टीवीएस मोटर ने कुल 2.20 लाख गाड़ियां बेची थी।

सालाना आधार पर नवंबर महीने में टीवीएस मोटर की टू-व्हीलर गाड़ियों की बिक्री 2.11 लाख यूनिट से बढ़कर 2.18 लाख यूनिट रही है। हालांकि सालाना आधार पर नवंबर महीने में टीवीएस मोटर का एक्सपोर्ट 39,215 यूनिट से घटकर 33,621 यूनिट रहा है।

सालाना आधार पर नवंबर महीने में टीवीएस मोटर की मोटरसाइकिल की बिक्री 86,424 यूनिट से घटकर 82,163 यूनिट रही है। हालांकि सालाना आधार पर नवंबर महीने में टीवीएस मोटर की स्कूटरों की बिक्री 62,223 यूनिट से बढ़कर 76,043 यूनिट रही है। लेकिन सालाना आधार पर नवंबर महीने में टीवीएस मोटर की 3-व्हीलर गाड़ियों की बिक्री 9,067 यूनिट से घटकर 7,695 यूनिट रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें