Get App

टीसीएस का मुनाफा 3.9% बढ़ने का अनुमान

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में टीसीएस का मुनाफा 3.9 फीसदी बढ़कर 5469 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 15, 2015 पर 2:35 PM
टीसीएस का मुनाफा 3.9% बढ़ने का अनुमान

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में टीसीएस का मुनाफा 3.9 फीसदी बढ़कर 5469 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में टीसीएस का मुनाफा 5288.3 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में टीसीएस की आय 2.9 फीसदी बढ़कर 24498 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में टीसीएस की आय 23816.5 करोड़ रुपये रही थी।

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में टीसीएस का एबिटा 6630 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है जबकि इससे पिछली तिमाही में टीसीएस का एबिटा 6394.2 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में टीसीएस का एबिटा मार्जिन 27.06 फीसदी रहने का अनुमान है जबकि इससे पिछली तिमाही में कंपनी का एबिटा मार्जिन 26.85 फीसदी रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में टीसीएस की डॉलर आय 0.5 फीसदी बढ़कर 394.8 करोड़ डॉलर हो सकती है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में टीसीएस की डॉलर आय 392.9 करोड़ डॉलर रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें