Get App

टेलीकॉम विभाग से वोडाफोन, भारती को राहत

टेलीकॉम विभाग ने इन दोनों कंपनियों को स्पेक्ट्रम खाली करने लिए 45 दिन का और समय दे दिया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 06, 2014 पर 12:39 PM
टेलीकॉम विभाग से वोडाफोन, भारती को राहत

टेलीकॉम विभाग से वोडाफोन और भारती एयरटेल को राहत मिली है। टेलीकॉम विभाग ने इन दोनों कंपनियों को स्पेक्ट्रम खाली करने लिए 45 दिन का और समय दे दिया है। इस कदम से दिल्ली और मुंबई के 2.80 करोड़ ग्राहकों को भी राहत मिलेगी। क्योंकि इन कंपनियों के स्पेक्ट्रम खाली करने पर ग्राहकों को बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ता।

दिल्ली सर्किल के लिए इन कंपनियों को 45 दिन की मोहलत मिली है। जबकि वोडाफोन को मुंबई सर्किल के लिए सिर्फ 15 दिसंबर का समय दिया गया है। इस पर अंतिम निर्णय अब टेलीकॉम कमीशन 8 दिसंबर को होने वाली बैठक में लेगा। इन कंपनियों ने टेलीकॉम विभाग की दी गई फ्रीक्वैंसी पर शिफ्ट करने के लिए और समय मांगा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें