Get App

ट्यूब इन्वेस्टमेंट के शेयर 52 हफ्ते की ऊंचाई पर

दरअसल कंपनी जापान की कंपनी मित्सुई सुमितोमो में हिस्सा बेचेगी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 28, 2015 पर 4:08 PM
ट्यूब इन्वेस्टमेंट के शेयर 52 हफ्ते की ऊंचाई पर

आज ट्यूब इन्वेस्टमेंट के शेयर 52 हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंच गए। दरअसल, कंपनी जापान की कंपनी मित्सुई सुमितोमो में हिस्सा बेचेगी। कंपनी अपना 14 फीसदी हिस्सा चोलामंडलम एमएस जनरल इंश्योरेंस से बेचेगी। 882 करोड़ रुपये में हिस्सा बेचने को कंपनी के बोर्ड ने दी मंजूरी दे दी है।

डील के पूरी हो जाने के बाद मित्सुई सुमितोमो, चोलामंडलम एम एस जनरल इंश्योरेंस में अपना हिस्सा 26 फीसदी से बढ़ाकर 40 फीसदी करेगी । ट्यूब इन्वेस्टमेंट मुरूगप्पा ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी है। कंपनी इंश्योरेंस, फाइनेंशियल सर्विसेज, ऑटो एंसीलरी प्रोडक्ट्स के कारोबार में है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें