देश की दिग्गज ई-शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट ने मुंबई के डब्बावालों के साथ डिलीवरी का करार किया है। करार के तहत शुरुआती दौर में डब्बावाले फ्लिपकार्ट डिलीवरी हब से शिपमेंट लेंगे और उन्हें कस्टमर्स को डिलीवर करेंगे। ये डिलीवरी अभी प्रीपेड ऑर्डर के लिए होगी और सेलर्स के साथ डब्बावालों का संपर्क नहीं होगा।