Get App

डीएलएफः मुनाफे, आय में आई गिरावट

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में डीएलएफ का मुनाफा 21.8 फीसदी घटकर 172 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 21, 2015 पर 8:22 AM
डीएलएफः मुनाफे, आय में आई गिरावट

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में डीएलएफ का मुनाफा 21.8 फीसदी घटकर 172 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में डीएलएफ का मुनाफा 220 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में डीएलएफ की आय 16.7 फीसदी घटकर 2101 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में डीएलएफ की आय 2522 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में डीएलएफ का एबिटडा 363 करोड़ रुपये से बढ़कर 696 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में डीएलएफ का एबिटडा मार्जिन 18.4 फीसदी से बढ़कर 35.6 फीसदी रहा। डीएलएफ का कर्ज 628 करोड़ रुपये से बढ़कर 20965 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें