कर्ज घटाने के लिए देश की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ अपना मल्टीप्लेक्स कारोबार डीटी सिनेमा, पीवीआर को बेच सकती है। डीटी सिनेमा के दिल्ली एनसीआर और चंडीगढ़ में कुल 29 थिएटर हैं। डीटी सिनेमा का वैल्युएशन 500 करोड़ रुपये हो सकता है और इस कारोबार को बेचकर डीएलएफ 500 करोड़ रुपये जुटा सकती है।
