Get App

डीबी कॉर्प का मुनाफा 1.11 फीसदी बढ़ा

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में डीबी कॉर्प का मुनाफा 1.11 फीसदी बढ़कर 105 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 15, 2015 पर 2:25 PM
डीबी कॉर्प का मुनाफा 1.11 फीसदी बढ़ा

डीबी कॉर्प न्यूजपेपर पब्लिकेशन, एफएम रेडियो और वेब कारोबार में है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में डीबी कॉर्प का मुनाफा 1.11 फीसदी बढ़कर 105 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में डीबी कॉर्प को 94.5 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में डीबी कॉर्प की आय 7 फीसदी बढ़कर 554.5 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में डीबी कॉर्प की आय 518.2 करोड़ रुपये रही थी।

सलाना आधार पर तीसरी तिमाही में डीबी कॉर्प की एबिटडा 155 करोड़ रुपये से बढ़कर 185 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में डीबी कॉर्प का आपरेटिंग मार्जिन 33.3 फीसदी रहा। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में डीबी कॉर्प का आपरेटिंग मार्जिन 29.9 फीसदी रहा था।

डीबी कॉर्प के नतीजों पर कंपनी के एमडी पवन अग्रवाल का कहना है कि इस साल विज्ञापन में पिछले साल के मुकाबले बेहतर ग्रोथ की उम्मीद है। आगे कंपनी में प्रोमोटर होल्डिंग में कमी की आशंका नहीं है।

पवन अग्रवाल का मानना है कि आगे चलकर टियर-टू और टियर-थ्री शहरों में बेहतर डिजिटल ग्रोथ हो सकती है। पवन अग्रवाल ने कहा कि न्यूज प्रिंट की लगात में 1-2 फीसदी की कमी आ सकती है। इस साल कंपनी झारखंड और महाराष्ट्र में मुनाफे में आ सकती है।

पवन अग्रवाल ने बताया की ऑटो, एफएमसीजी, हेल्थकेयर से मिलने वाले विज्ञापनों में अच्छी ग्रोथ हो रही है और विज्ञापनों के मामले में हालात पहले के मुकाबले बेहतर हो गए हैं।

पवन अग्रवाल ने बताया कि कंपनी के सर्कुलेशन रेवेन्यू में 17 फीसदी की ग्रोथ हुई है। न्यूजप्रिंट की कीमतों में कमी के कारण कंपनी के मार्जिन में बढ़त हुई है। आगे चलकर न्यूजप्रिंट की कीमतों में और गिरावट की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें