Get App

डीसीबी बैंक का मुनाफा 5% बढ़ा

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में डीसीबी बैंक का मुनाफा 5 फीसदी बढ़कर 46.9 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 14, 2015 पर 7:39 PM
डीसीबी बैंक का मुनाफा 5% बढ़ा

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में डीसीबी बैंक का मुनाफा 5 फीसदी बढ़कर 46.9 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में डीसीबी बैंक का मुनाफा 44.6 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में डीसीबी बैंक की ब्याज आय 1 फीसदी बढ़कर 140.4 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में डीसीबी बैंक की ब्याज आय 139 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर पहली तिमाही में डीसीबी बैंक का ग्रॉस एनपीए 1.76 फीसदी से बढ़कर 1.96 फीसदी हो गया है। वहीं तिमाही आधार पर डीसीबी बैंक का नेट एनपीए 1.01 फीसदी से बढ़कर 1.22 फीसदी हो गया है।

तिमाही दर तिमाही आधार पर पहली तिमाही में डीसीबी बैंक का ग्रॉस एनपीए 186.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 206.4 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं तिमाही आधार पर डीसीबी बैंक का नेट एनपीए 105.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 127 करोड़ रुपये हो गया है।

तिमाही दर तिमाही आधार पर वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में डीसीबी बैंक की प्रॉविजनिंग 14.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 18 करोड़ रुपये रही है। जबकि वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में डीसीबी बैंक की प्रॉविजनिंग 23 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही आधार पर पहली तिमाही में डीसीबी बैंक का कैपिटल एडेक्वेसी रेश्यो 14.95 फीसदी के मुकाबले 14.27 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें