इटली की मशहूर स्पोर्ट्स बाइक कंपनी डुकाती ने आधिकारिक रूप से भारत में अपना कामकाज शुरू कर दिया है। कंपनी ने अपने स्क्रैंबलर मॉडल के दो वेरिएंट स्क्रैंबलर क्लासिक और फुल थ्रोटल लॉन्च किए हैं। दिल्ली में इन बाइक्स की एक्स शोरूम कीमत 7.5 लाख रुपए से शुरू होती है।
