Get App

डॉ रेड्डीजः मुनाफा 7% घटा, आय 8.7% बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में डॉ रेड्डीज का मुनाफा 7 फीसदी घटकर 575 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 29, 2015 पर 1:18 PM
डॉ रेड्डीजः मुनाफा 7% घटा, आय 8.7% बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में डॉ रेड्डीज का मुनाफा 7 फीसदी घटकर 575 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में डॉ रेड्डीज का मुनाफा 618.5 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में डॉ रेड्डीज की आय 8.7 फीसदी बढ़कर 3843 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में डॉ रेड्डीज की आय 3534 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में डॉ रेड्डीज का एबिटडा 864 करोड़ रुपये से घटकर 722.6 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में डॉ रेड्डीज का एबिटडा मार्जिन 24.5 फीसदी से घटकर 18.8 फीसदी रहा।

सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में डॉ रेड्डीज की अन्य आय 17.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 34.1 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में डॉ रेड्डीज का रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर खर्च 298 करोड़ रुपये से बढ़कर 432 करोड़ रुपये रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें