Get App

दीवान हाउसिंग के मुनाफे में 15.3% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में डीएचएफएल का मुनाफा 15.3 फीसदी बढ़कर 159.6 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 16, 2015 पर 1:50 PM
दीवान हाउसिंग के मुनाफे में 15.3% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में दीवान हाउसिंग फाइनेंस (डीएचएफएल) का मुनाफा 15.3 फीसदी बढ़कर 159.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में दीवान हाउसिंग फाइनेंस का मुनाफा 138.4 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में दीवान हाउसिंग फाइनेंस की कुल आय 17.2 फीसदी बढ़कर 1526 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में दीवान हाउसिंग फाइनेंस की कुल आय 1301.4 करोड़ रुपये रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें