Get App

नए अवतार में लॉन्च हुई फोक्सवैगन की वेंटो

सेडान सेगमेंट में प्रीमियम फीचर के लिए मशहूर कार फोक्सवैगन वेंटो नए अवतार में लॉन्च हो गई है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 24, 2015 पर 8:52 AM
नए अवतार में लॉन्च हुई फोक्सवैगन की वेंटो

सेडान सेगमेंट में प्रीमियम फीचर के लिए मशहूर कार फोक्सवैगन वेंटो नए अवतार में लॉन्च हो गई है। नई वेंटो की कीमत करीब पौने आठ लाख रुपये से शुरू होती है। नई वेंटो के फ्रंट और रीयर में कई कॉस्मैटिक बदलाव किये गये हैं। इसमें नई बॉनेट हूड, तीन लाइन वाला क्रोम फिनिश ग्रिल के साथ रियर बंपर को भी नया शेप दिया गया है। जबकि इसके इंजन और बॉडी में कोई बदलाव नहीं किये गये हैं। इसके साथ ही इसके टॉप वेरिएंट में क्रूज कंट्रोल फीचर भी दिये गये हैं।

कंपनी का दावा है कि कॉस्मैटिक बदलाव कि वजह से नई वेंटो की माइलेज में करीब 7 फीसदी की बढ़ोतरी भी हुई है। सेडान सेगमेंट में मारुति सियाज, होंडा सिटी और ह्युंदई वरना से मिल रही कड़ी टक्कर की वजह से कंपनी नई वेंटो के खरीदारों को 9.99 फीसदी की फाइनेंस ऑफर भी दे रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें