Get App

नवंबर में टीवीएस मोटर की बिक्री 36% बढ़ी

नवंबर में टीवीएस मोटर की बिक्री साल दर साल आधार पर 36 फीसदी बढ़कर 2.2 लाख यूनिट हो गई है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 01, 2014 पर 2:08 PM
नवंबर में टीवीएस मोटर की बिक्री 36% बढ़ी

नवंबर में टीवीएस मोटर की बिक्री में अच्छा उछाल दर्ज किया गया है। नवंबर में टीवीएस मोटर की बिक्री साल दर साल आधार पर 36 फीसदी बढ़कर 2.2 लाख यूनिट हो गई है। साल दर साल आधार पर कंपनी की टू-व्हीलर बिक्री 36 फीसदी बढ़कर 2.1 लाख यूनिट हो गई है।

साल दर साल आधार पर नवंबर में टीवीएस मोटर के एक्सपोर्ट 55 फीसदी बढ़कर 39,215 यूनिट रहे हैं। वहीं नवंबर में टीवीएस मोटर की स्कूटर बिक्री सालाना आधार पर 62 फीसदी बढ़कर 62,223 यूनिट हो गई है।

साल दर साल आधार पर नवंबर में टीवीएस मोटर की मोटरसाइकिल बिक्री 41 फीसदी बढ़कर 86,424 यूनिट हो गई है। वहीं नवंबर में कंपनी की 3-व्हीलर बिक्री 44 फीसदी बढ़कर 9067 यूनिट हो गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें