Get App

नेस्ले को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत

बॉम्बे हाईकोर्ट ने नेस्ले को बड़ी राहत दी। कंपनी को मैगी निर्यात करने की मंजूरी दे दी है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 30, 2015 पर 4:31 PM
नेस्ले को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत

बॉम्बे हाईकोर्ट ने नेस्ले को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने कंपनी को मैगी के निर्यात करने की मंजूरी दे दी है। हालांकि, भारत में बिक्री पर लगी रोक के लिए कंपनी को अभी और इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि इस केस की अगली सुनवाई 14 जुलाई को होनी है। इससे पहले बॉम्बे हाईकोर्ट ने भारत में मैगी की बिक्री पर लगी रोक को जारी रखा था। आपको बता दें कि तय सीमा से ज्यादा लेड पाए जाने के कारण मैगी पर रोक लगाई गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें