Get App

पिपावाव पर हीरो मोटो के प्रोमोटरों की नजर!

सूत्रों से खबर आ रही है कि मुंजाल पिपावाव डिफेंस में 15-21 फीसदी तक हिस्सा खरीद सकते हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 19, 2015 पर 8:47 AM
पिपावाव पर हीरो मोटो के प्रोमोटरों की नजर!

लगता है हीरो मोटो के प्रोमोटरों की नजर पिपावाव डिफेंस पर है। सूत्रों से खबर आ रही है कि मुंजाल पिपावाव डिफेंस में 15-21 फीसदी तक हिस्सा खरीद सकते हैं। इस डील के लिए मुंजाल प्राइवेट इक्विटी कंपनी से करार कर सकते हैं। हालांकि हीरो मोटो के प्रोमोटरों ने इस खबर पर किसी भी टिप्पणी से इनकार कर दिया है।

बुधवार के कारोबारी सत्र में दिन भर हीरो मोटो का शेयर काफी फोकस में रहा। दरअसल, हीरो मोटो के 70 लाख शेयरों में बड़ा सौदा हुआ है। प्रोमोटरों ने करीब 3.5 फीसदी शेयर बेचे हैं जिसके बाद हीरो मोटो के शेयर में 5 फीसदी की तेज गिरावट देखने को मिली। ये सौदा 2664 रुपये से लेकर 2718 रुपये प्रति शेयर पर हुआ है और इससे करीब 2000 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। होंडा से अलग होते वक्त प्रोमोटरों को 1000 रुपये के भाव पर अतिरिक्त शेयर मिले थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें