Get App

पीवीआर का मुनाफा 2.2 गुना बढ़ा

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में पीवीआर का मुनाफा 2.2 गुना बढ़कर 31.6 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 30, 2015 पर 1:47 PM
पीवीआर का मुनाफा 2.2 गुना बढ़ा

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में पीवीआर का मुनाफा 2.2 गुना बढ़कर 31.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में पीवीआर का मुनाफा 14.2 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में पीवीआर की आय 24.8 फीसदी बढ़कर 420.3 करोड़ रुपये पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में पीवीआर की आय 336.7 करोड़ रुपये रही थी।

सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में पीवीआर का एबिटडा 49 करोड़ रुपये से बढ़कर 83 करोड़ रुपये हो गया है। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में पीवीआर का ऑपरेटिंग मार्जिन 14.5 फीसदी से बढ़कर 19.8 रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें